Blog

सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, आज भी नहीं बदले भाव

शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,370 रुपए दर्ज किया गया. वहीं, चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने-चांदी के भाव में स्थिरता देखी की गई है. प्रति किलो चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है.आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि कल भी (मंगलवार) शाम तक चांदी 77,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts