छत्तीसगढ़राजनीति

उपमुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला, बोले- जहां राहुल और भूपेश के पैर पड़ेंगे, कांग्रेस हारेगी

रायपुर। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता ने खारिज किया है। दूसरे राज्य की जनता भूपेश बघेल को क्यों सुनेंगे। जहां राहुल और भूपेश के पैर पड़ेंगे, कांग्रेस हारेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन के दौरान कहा था कि कांग्रेस कम्युनिस्ट विचारधारा को अपनाने में लगी है। इस बयान पर प्रकाश डालते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोच समझकर बिलकुल सही कहा है। कांग्रेस की गतिविधियां अर्बन नक्सल की तरह है। कांग्रेस देश के हितों के विपरीत काम कर रही है।

वहीं, महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संगीता सिन्हा को दिए जाने पर भी डिप्टी सीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के झगड़े से कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को डुबाने में लगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts