छत्तीसगढ़

वार्ड 28 में सफाई व्यवस्था बेहतर पार्किंग ब्यवस्था अनियमित

रायपुर के शहीद हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 28 में हाल ही में साफ-सफाई को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें यह सामने आया कि वार्ड में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था संचालित हो रही है और इस मामले में स्थिति संतोषजनक है। हालांकि, सर्वे के दौरान एक बड़ी समस्या जल संकट के रूप में उभरकर सामने आई। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत सबसे अधिक महसूस की जा रही है, जिससे रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड की पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी की शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के अनुसार, वार्ड में छोटी-मोटी समस्याएं समय-समय पर आती रहती हैं, लेकिन उनका समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल समस्या का भी जल्द निराकरण किया जाता है और इस दिशा में काम जारी है।

वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की समस्या जरूर होती है, लेकिन प्रशासन द्वारा उसका समाधान अपेक्षाकृत जल्दी कर दिया जाता है। इसके अलावा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष सरल मोदी ने पंडरी कपड़ा मार्केट की कुछ गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था भी अव्यवस्थित है, जिसे सुधारने की जरूरत है।

कुल मिलाकर, वार्ड में सफाई व्यवस्था तो संतोषजनक है, लेकिन जल संकट, बिजली सुरक्षा और पार्किंग जैसी समस्याओं के समाधान पर अभी और ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts