रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। स्थिति को गंभीर देखते हुए विमान चालक दल ने तुरंत मेडिकल सहायता के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और रायपुर में लैंडिंग का फैसला लिया।
दोपहर करीब 12 बजे विमान सुरक्षित रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस के जरिए आगे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट ने करीब एक बजे फिर से अपने गंतव्य पुणे के लिए उड़ान भर ली। एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया को तेज और समन्वित तरीके से पूरा किया।





