76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का एक फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे जिम के अंदर ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में नाना हल्के भूरे रंग के शॉर्ट्स और सफेद बनियान में दिखाई देते हैं। गले में गमछा डाले वे बेहद आसानी से एक्सरसाइज करते हैं और आखिर में मुस्कुराते भी हैं। अतुल ने बताया कि नाना ने कुल 15 डिप्स किए, हालांकि वीडियो रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू हुई थी।
अतुल ने पोस्ट के कैप्शन में उनकी फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा कि नाना ने उन्हें अपने फिटनेस गोल्स दोबारा तय करने पर मजबूर कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने उनकी फिटनेस को लेकर हैरानी जताई। सेलेब्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। शिल्पा शेट्टी ने क्लैप इमोजी के साथ उनकी तारीफ की, जबकि बादशाह ने “OG” लिखा। इसके अलावा राहुल देव और विनीत कुमार सिंह ने भी उनके फिटनेस लेवल की सराहना की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर ने हाल ही में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘संकल्प’ से ओटीटी डेब्यू किया है। इसके अलावा वे फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी नजर आए, जिसमें उन्होंने इस्माइल खान नाम के पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था।





