छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: 16 दिन से 40 डिग्री पार तापमान, मध्य क्षेत्र में लू का असर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर लगातार जारी है और लोगों को भीषण तपिश का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में पिछले करीब 16 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है, जिससे लोगों को लगातार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान ज्यादा रहने से राहत नहीं मिल पा रही है।

राज्य के मध्य क्षेत्रों में अब भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा की दिशा में बदलाव के कारण जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र में मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन प्रदेश का मध्य भाग अब भी तेज गर्मी की चपेट में है।

लालपुर मौसम वेधशाला में पिछले दो दिनों से तापमान 44-45 डिग्री के आसपास बना हुआ था। हालांकि सोमवार को हल्के बादल और तेज हवा के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे थोड़ी राहत महसूस हुई।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में 28 अप्रैल को मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts