छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

CGBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं-12वीं के नतीजे 29 अप्रैल को होंगे घोषित, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 29 अप्रैल को हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों कक्षाओं के नतीजे कल दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे।

लाखों छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार
हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया है, ऐसे में रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परिणाम देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts