Blog

संक्रांति के बाद सोने-चांदी के भाव में गिरावट, खरीदारी का है अच्छा मौका

सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 जनवरी, 2024 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 62,750 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 75,600 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 300 रुपये घटकर 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 200 रुपये लुढ़ककर 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 75,800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,010 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 22.57 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी.
म्स और ज्वेलरी निर्यात नवंबर में 4.52 फीसदी घटकर 19,018 करोड़ रुपये रहा
इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी (GJEPC) के मुताबिक, भारत का जेम्स और ज्वेलरी निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 4.52 फीसदी की गिरावट के साथ 19,018.180 करोड़ रुपये रहा. नवंबर 2022 में निर्यात 19,917.73 करोड़ रुपये रहा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts