खेल

आउट होने के बाद गुस्से में विराट कोहली ने फेंके ग्लव्स-हेलमेट, अब जुर्माने की अटकलें तेज

रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, लेकिन मैच के दौरान विराट कोहली का गुस्सा चर्चा का विषय बन गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय बाउंड्री लाइन के पास ग्लव्स और हेलमेट फेंकते नजर आ रहे हैं।

मैच में कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उन्हें हार्दिक पांड्या ने फुल टॉस गेंद पर कैच आउट कराया। आउट होने के बाद कोहली काफी निराश दिखे और इसी दौरान उन्होंने पहले ग्लव्स फेंके, फिर हेलमेट भी गुस्से में जमीन पर पटक दिया।

अब इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली पर जुर्माना लगाया जाएगा। आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के अनुसार, मैच के दौरान क्रिकेट के सामान/कपड़ों या मैदान पर मौजूद उपकरणों को नुकसान पहुंचाना लेवल-1 का अपराध है। जिसकी वजह से ये कहा जा रहा है कि BCCI विराट कोहली पर मैच फीस का 10-25 प्रतिशत काटकर और एक डीमैरिट अंक जोड़कर जुर्माना लग सकता है।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। कोहली और फिल साल्ट ने 120 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 34 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला 18 रनों से हार गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts