मध्यप्रदेश

ग्वालियर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में फंसी महिला को RPF जवान ने बचाया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर GT एक्सप्रेस (12615 ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस) जब आगरा की ओर रवाना हो रही थी, उसी दौरान ट्रेन में चढ़ रही एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया।

महिला प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और कुछ ही सेकंड में जान जा सकती थी।

लेकिन मौके पर तैनात RPF सिपाही जितेंद्र सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप से बाहर खींच लिया और उनकी जान बचा ली।

महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो आगरा जा रही थीं। यह घटना रात करीब 12:17 बजे की बताई जा रही है। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें RPF जवान जितेंद्र सिंह की बहादुरी और सूझबूझ साफ दिखाई दे रही है।

रेलवे अधिकारियों ने RPF सिपाही जितेंद्र सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें और ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही सफर शुरू या समाप्त करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts