मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त इस दिन होगी जारी, बहनों के खाते में आएंगे ₹1500

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘लाड़ली बहना योजना’ की 35वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार भी प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में ₹1,500 की सम्मान राशि अंतरित की जाएगी।

रविवार को खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आष्टा में आयोजित एक राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजेंगे। यह योजना की 35वीं किस्त होगी और अब तक 34 किस्तें सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

सीहोर जिले के लिए खास तोहफा

इस कार्यक्रम में सीहोर जिले की 2.40 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री जिले की बहनों के खातों में करीब ₹35.39 करोड़ की राशि हस्तांतरित करेंगे।

विकास कार्यों की भी सौगात

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन यादव करीब ₹184.92 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

महिलाओं के सशक्तिकरण की बड़ी योजना

लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। हर महीने मिलने वाली ₹1,500 की राशि महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है और उनके सामाजिक व आर्थिक स्तर को बेहतर बना रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts