क्रांइमछत्तीसगढ़

बीजापुर के भोपालपटनम के पास बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, कई गंभीर घायल

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र सीमा के सोमनपल्ली गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह मजदूर काम की तलाश में पलायन कर रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार मजदूर सड़क पर गिर गए। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं।

ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

गंभीर घायलों को किया रेफर

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts