मध्यप्रदेश

MP Weather Update: 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 अप्रैल से शुरू होगा तेज गर्मी का दौर

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर आज कई जिलों में आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है, वहीं 10 अप्रैल से प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाएगा। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार हैं। IMD ने आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के उत्तर, पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बुधवार को 3 साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय रहे। जिससे बारिश का सिलसिला जारी रहा। 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। हालांकि इसका असर एमपी में कम ही देखने को मिलेगा।

IMD के अनुसार, आज गुरुवार को शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मंडला में आंधी बारिश और गरज चमक का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जगहों पर 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

इससे पहले बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, रायसेन, रतलाम, धार और नर्मदापुरम समेत 15 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts