खेल

बारिश डाल सकती है खलल! डीसी vs जीटी मैच पर मंडराया खतरा, जानें दिल्ली का वेदर अपडेट

आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है, जहां बारिश की आशंका जताई जा रही है।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत हासिल की थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम माना जा रहा है।

मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज करीब 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और पिच पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए इस कंडीशन में पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। मौसम में नमी देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजी के लिए चुनौती पेश करेगा। मौसम को देखते हुए आज तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, उन्हें सीम मूवमेंट मिलेगा।

AccuWeather के अनुसार, “8 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि “बारिश की संभावना 40-45 प्रतिशत और ओस बिंदु 16°C रहेगा।”

दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश की संभावना है, जबकि दोपहर 1 बजे तक बारिश का प्रतिशत 45-50 तक पहुंच सकता है। हालांकि, शाम होते-होते इसमें कमी आएगी और 6-7 बजे के बीच 10-15 प्रतिशत बारिश की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में मैच के दौरान रुकावट आने की आशंका बनी हुई है।

फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts