मनोरंजन

‘अब मजाक किसका है?’, ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण ने दिया करारा जवाब

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी इसे खूब सराहना मिल रही है। हालांकि, इस बीच एक बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने अब तक इस फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दीपिका की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। हाल ही में एक पोस्ट के जरिए दीपिका पर निशाना साधा गया और कहा गया कि दीपिका 500 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म पर चुप्पी साधे बैठी हैं। वहीं आगे लिखा गया, “जहां ‘धुरंधर 2’ ग्लोबल रेकॉर्ड्स तोड़ने में लगी है, वहीं वो फिल्म का प्रीमियर छोड़कर अपने इनलॉज़ के साथ सितार कॉन्सर्ट में गईं। न उन्होंने फिल्म और रणवीर के लिए कोई पोस्ट किया, न तारीफ की बस उन्होंने चुप्पी साध रखी है।”

इस पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बेहद संक्षिप्त लेकिन सटीक जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “दूसरा वाला मेरे दोस्त,
P.S. : मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले देख लिया था।
अब मजाक किसका है?”

दीपिका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर इस तरह के सवाल उठाना ठीक नहीं है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करना ही किसी का समर्थन दिखाने का एकमात्र तरीका नहीं होता।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड की मजबूत और चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है, जो अक्सर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts