मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून जैसे हालात, 3 दिन तक आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में एक नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण प्री-मानसून जैसे हालात बन गए हैं। इसका असर खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा, जहां अगले तीन दिनों तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सिस्टम का असर
मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी को माना जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में प्री-मानसून जैसी स्थिति बन गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विदर्भ के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश के आसार हैं।

8 और 9 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में अलर्ट
आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, गुना, मंदसौर, मुरैना, मऊंगज, मैहर, भिंड, दमोह, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, शाजापुर, सागर, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, आगर मालवा, अनूपपुर, रीवा, रतलाम, राजगढ़, निवाड़ी, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और पन्ना शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts