रश्मिका मंदाना हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां उनके जन्मदिन से पहले पैपराजी ने खास अंदाज में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन किया। एक्ट्रेस ने भी मुस्कुराते हुए पैप्स के साथ केक काटा और इस पल को एंजॉय किया।
दरअसल, 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने जा रहीं रश्मिका के लिए यह मौका और भी खास है, क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे है।
पैपराजी के साथ मनाया जश्न
रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे ब्राउन स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहने दिख रही हैं। काला चश्मा लगाए रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रश्मिका का यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वे पैपराजी से घिरी दिख रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले पैपराजी के साथ केक काटा। इस वीडियो पर फैंस रश्मिका को बर्थडे विश कर रहे हैं। साथ ही उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। खासकर एक्ट्रेस के सिंदूर ने लोगों का खास ध्यान खींचा है।
शादी के बाद पहला जन्मदिन
बता दें कि, रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी की है और यह शादी के बाद उनका पहला बर्थडे है। ऐसे में उम्मीद है कि कपल इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करेगा।
5 अप्रैल 1996 को जन्मीं रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं रश्मिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। इनमें ‘कॉकटेल 2’, ‘रणबाली’, ‘मैसा’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘पुष्पा 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।





