Hanuman Janmotsav 2026: शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जयंती की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि यह 1 अप्रैल को मनाई जाएगी या 2 अप्रैल को।
चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगी और 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। धर्मशास्त्र के अनुसार जब पूर्णिमा तिथि सूर्योदय में हो तो उस दिन पूर्णिमा व्रत किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव पूर्णिमा व्रत के दिन मनाते हैं। ऐसे में इस बार 2 अप्रैल को सूर्योदय पूर्णिमा तिथि रहेगी इसलिए व्रत, स्नान दान और हनुमान जन्मोत्सव इस दिन मनाया जाएगा।
हनुमान जी को बल, बुद्धि, विद्या और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। उनकी भक्ति करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और व्यक्ति को साहस व सफलता प्राप्त होती है।
हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त माने जाते हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन निस्वार्थ भाव से सेवा और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।





