मनोरंजन

दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक, बोलीं- “अब नए सिंगिंग असाइनमेंट भी नहीं ले पा रही”

दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक पिछले दो साल से एक गंभीर हियरिंग समस्या से जूझ रही हैं। साल 2024 में उन्होंने खुद इस बीमारी का खुलासा किया था और अब हाल ही में अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट दिया है।

एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने बताया कि वह “अभी भी” इस बीमारी से परेशान हैं और इसी वजह से नए सिंगिंग असाइनमेंट भी नहीं ले पा रही हैं।

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी स्थिति पर खुलकर बात की। इस साल उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिस पर उन्होंने खुशी जताई। इस सम्मान को लेकर उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने मुझे बताया. यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई. मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस सम्मान की उम्मीद थी, तो उन्होंने जवाब दिया, “सच कहूं तो नहीं. यह जब भी मिलता है, इसका वलेकम ही होता है.”

साल 2024 में अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि वह एक रेयर ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ से जूझ रही हैं, जो एक वायरल इंफेक्शन के कारण हुआ। इसे उन्होंने “अचानक लगा बड़ा झटका” बताया था और फैंस से दुआ करने की अपील की थी।

बीमारी के बाद से उन्होंने कोई नया गाना रिकॉर्ड नहीं किया है। उन्होंने कहा था, “कंपोजर कभी-कभार मेरे पास आते रहते हैं.लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं,”

उनका आखिरी गाना नरम कालजा था, जो फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए रिकॉर्ड किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया था और संगीत ए. आर. रहमान ने दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts