पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के तमाम आला अधिकारियों के साथ पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए अफवाहों पर सख्ती से रोक लगाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा, “प्रदेश में कहीं भी पेट्रोलियम पदार्थों की कहीं शॉर्टेज जैसी स्थिति नहीं है”।
इसके अलावा नक्सलवाद के मुद्दे पर मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि नक्सलमुक्त भारत का संकल्प पूर्ण होने जा रहा है। देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। लोकसभा में 30 मार्च को चर्चा होगी। गृहमंत्री अमित शाह देश को विस्तृत जानकारी देंगे।
इस बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल, और गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद रहे।





