मनोरंजन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार साथ आए

अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने सैन्य कार्रवाई की, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। निर्माता विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की टी-सीरीज कंपनी इसी पर फिल्म बनाने जा रही है।

यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल KJS ‘टाइनी’ ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के जरिए होगा।

विवेक अग्निहोत्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा,
“मैं हमेशा ऐसी कहानियां बताने में यकीन रखता हूं जो थोड़ी असहज हों, लेकिन जरूरी भी हों। मेरी कोशिश है कि इस कहानी को पूरे सच के साथ दिखाया है, जिसमें बहादुरी, रणनीति और पेशेवर रवया सब नजर आए, साथ ही यह एक रोमांचक फिल्म बने।”

उन्होंने आगे कहा,
“मेरा मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू से उसका सामना करना है।”

इससे पहले भी उन्होंने संकेत दिया था कि वह “बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट” पर काम कर रहे हैं, हालांकि उस समय उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी।

फिलहाल फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts