छत्तीसगढ़

बस्तर में बदली तस्वीर: कभी खतरनाक रहा रास्ता, अब रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

बस्तर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के दौरे के दौरान एक बड़ा संदेश दिया। बुधवार रात वे बस्तर से दंतेवाड़ा, बारसूर और माडुम घाटी होते हुए सड़क मार्ग से करीब 9 बजे सातधार स्थित CRPF कैंप पहुंचे।

यह वही मार्ग है, जो कभी नक्सल गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा माना जाता था। ऐसे इलाके में गृहमंत्री का सड़क मार्ग से सफर करना सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव और सरकार के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई गृहमंत्री इस तरह सड़क मार्ग से इन दुर्गम और पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए सातधार कैंप तक पहुंचे हैं। गृहमंत्री के इस दौरे को बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया और इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य हालात लौटने के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts