भारत क्राइम

अगली बार माथे में गोली मारेंगे…’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए सिंगर बादशाह, कहा- ‘हरियाणा की संस्कृति खराब की…’

मशहूर रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी की तलवार लटका दी है, वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें सीधे जान से मारने की धमकी दे दी है. पानीपत में हुए एक फायरिंग मामले की जिम्मेदारी लेते हुए गैंग ने बादशाह के लिए एक धमकी भरा ‘नोट’ जारी किया है.
पानीपत फायरिंग और लॉरेंस गैंग का कबूलनामा
शनिवार को पानीपत के असंध रोड पर स्थित ‘वेस्टर्न यूनियन’ के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना की जिम्मेदारी रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में गैंग ने कहा कि यह फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक ‘ट्रेलर’ है. लेकिन इस पोस्ट के अंत में जो लिखा था, उसने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है.

इस धमकी के पीछे ‘टटीरी’ गाने को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है. गैंग का आरोप है कि बादशाह अपने गानों के जरिए हरियाणा की इमेज और कल्चर को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.
महिला आयोग का सख्त रुख: ‘पासपोर्ट जब्त करो और गिरफ्तार करो’
धमकी के साथ-साथ बादशाह कानूनी शिकंजे में भी बुरी तरह घिरे हुए हैं. हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि बादशाह जांच में शामिल नहीं होते हैं, तो उनका पासपोर्ट जब्त कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए.
यूपी तक पहुंची विरोध की आंच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह का विरोध अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूपी में बादशाह के सभी इवेंट्स पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि गानों में अश्लीलता और स्कूल ड्रेस का गलत इस्तेमाल समाज पर बुरा असर डाल रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

No Content Available