मनोरंजन

मीका सिंह कभी किया करते थे कीर्तन, आज हैं ₹414 करोड़ के मालिक, शादी में गाने की भी मोटी फीस

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल और कुकिंग व्लॉग्स के लिए चर्चा में हैं। फराह अपने कुक दिलीप कुमार के साथ विभिन्न सेलेब्रिटीज़ की अनफिल्टर्ड बातचीत और दिलीप के साथ मजेदार नोकझोंक वीडियो में साझा करती हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में 13 मार्च को फराह ने अपने चैनल पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मीका सिंह के दिल्ली स्थित 100 एकड़ में फैले फार्महाउस पर नजर आईं। वीडियो में मीका सिंह फराह को अपने फार्महाउस का टूर कराते हैं, जिसमें प्राइवेट हेलीपैड, मंदिर, गुरुद्वारा, म्यूजिक स्टूडियो और शानदार आउटडोर किचन शामिल हैं। इस दौरान मीका अपनी सिंगिंग जर्नी, जीवन की कहानियां और मजेदार पल भी साझा करते हैं।

मीका सिंह ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में कहा, उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे, उनको म्यूजिक का शौक था। उन्होंने कहा, “मैंने भी बहुत कीर्तन किया है।” उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी का जिक्र करते हुए कहा, “पाजी भी पहले गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे।” उन्होंने आगे बताया, “हमारे जैसे आपको पंजाब के जितने भी गायक दिखेंगे, उन्हें म्यूजिक की तालिम सबसे पहले गुरुद्वारे से ही मिली है। सबको कीर्तन करने से ही राग और सुर मिले हैं।”

मीका ने बॉलीवुड पार्टी के बारे में भी कहा कि “नंबर 1 फराह खान, फिर सलमान भाई और शाहरुख खान हैं।” इसके अलावा उन्होंने अपने हिट गानों का जिक्र किया, जिसमें ‘सावन में लग गई आग’, ‘तेनु मैं लव करदा’, ‘जुम्मे दी रात’, ‘आज की पार्टी’, ‘आंख मांरे’ और ‘मौजा ही मौजा’ शामिल हैं।

नेट वर्थ की बात करें तो मीका सिंह के पास लगभग ₹414 करोड की संपत्ति है। उनके पास 99 घर हैं और 100 एकड़ में फैला भव्य फार्महाउस है। लग्जरी कारों में Lamborghini Gallardo, Porsche Panamera, Range Rover Autobiography, Mercedes-Benz GLS 350D, Ford Mustang और Hummer H3/H2 (कस्टम) जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

मीका सिंह एक गाने के लिए करीब 10 लाख रुपये, लाइव परफॉर्मेंस के लिए 50 लाख रुपये और शादी या पार्टियों में गाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts