बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। करीब 60 दिनों तक थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे
नेटफ्लिक्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग रिलीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नाम भी शामिल है। इस अनाउंसमेंट के मुताबिक यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी।
नेटफ्लिक्स ने दर्शकों से यह भी कहा है कि वो प्रीमियर के लिए इसका रिमाइंडर भी लगा सकते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
यह वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ट्रेड आंकड़ों की वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में 341.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं, वर्ल्डवाइड ‘बॉर्डर 2’ ने 463.81 करोड़ कमा चुकी है।
1997 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल
‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। ‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज-जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।




