मनोरंजन

वीडियो वायरल होने के बाद मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की अफवाहों पर सोरब बेदी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, इसमें मलाइका एक मिस्ट्री मैन संग कोजी होती हुई नजर आईं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें भी फैलने लगीं।

वीडियो में दिख रहे मिस्ट्री मैन रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट सोरब बेदी हैं। अफवाहें तेज होने के बाद अब सोरब बेदी ने खुद सामने आकर इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा जा रहा था और दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। ऐसे में जब सोरब बेदी के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के बीच कन्फ्यूजन और बढ़ गया।

हाल ही में Zoom/Telli Talk को दिए एक इंटरव्यू में सोरब बेदी ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताई और साफ किया कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी।

सोरब बेदी ने कहा, “डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने मुझे मॉडलिंग के दिनों में रैंप पर चलने का मौका दिया. मेरी उनसे दोस्ती हो गई और मैं पार्टियों में जाने लगा. एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका (अरोड़ा) से मिला. वो भी डेलनाज और वाहबिज़ की करीबी दोस्त हैं. इसलिए मलाइका और मैं दोस्त बन गए.”

डेटिंग की अफवाहों को लेकर सोरब बेदी ने कहा, “हमारे बीच कुछ भी नहीं है. लोग हमारे बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं. उन्हें किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए. इससे उसकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है. ऐसा नहीं करना चाहिए. दो लोग दोस्त हो सकते हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग तरह से लिया.”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts