छत्तीसगढ़राजनीति

गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी पर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चूल्हे पर खाना बनाकर जताया विरोध

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर रायपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पहुंचकर हाथों में गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी कार्यालयों का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने चूल्हे पर खाना बनाकर प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि कई घरों में महिलाओं को दोबारा चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा, “केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और आम जनता इसकी मार झेलने को मजबूर है। घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 110 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।”

वहीं जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने भी बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है और कांग्रेस लगातार महंगाई के मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही है। अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सांसदों के आवास का घेराव किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अगर छत्तीसगढ़ आएंगे तो उनके कानों तक भी हम अपनी बातें पहुंचाएंगे। जब तक महंगाई के मुद्दे पर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक पार्टी का सिलसिलेवार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts