क्रांइमछत्तीसगढ़

कवर्धा में ‘छल्ला’ गैंग का भंडाफोड़, सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे निशाना

कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक लुटेरा गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपने गैंग का नाम “छल्ला” रखा हुआ था। और पिछले कई महीनों से सुनसान व अंधेरे रास्तों पर राहगीरों को निशाना बना रहा थे। खासकर फेरी वालों और बाहर से आने-जाने वाले लोगों को रोककर उनके साथ मारपीट की जाती थी और नकदी व कीमती सामान लूट लिया जाता था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गंभीर मारपीट की जाती थी, जिससे कई लोगों के हाथ-पैर तक टूट गए।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लगातार निगरानी रखी और मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया। सभी आरोपी कुकदुर क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि, कुकदुर आंशिक रूप से दूरस्थ क्षेत्र है। जिसका फायदा उठाकर गिरोह वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों ने कई लोगों को जान से मारने की धमकी देकर लूट की घटनाएं की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और संभावित वारदातों को लेकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts