मनोरंजन

धर्मेंद्र के निधन के बाद पारिवारिक अनबन की अटकलें, हेमा मालिनी ने सौतेले बच्चों संग रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद परिवार को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और पहली पत्नी प्रकाश कौर के बच्चों—सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेता—के बीच रिश्तों में तनाव है। अब हेमा मालिनी ने इन खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

सौतेले बच्चों संग रिश्तों पर क्या बोलीं हेमा?

हेमा मालिनी ने परिवार में किसी भी तरह की नेगेटिविटी से साफ इनकार किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा—

“पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे, चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी)। वे सभी धरमजी को बहुत पसंद करते थे। वे एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। परिवार के बीच बिल्कुल भी नेगेटिविटी नहीं है। धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यूज का सोर्स थे जो उन्होंने उन्हें दिए हैं। हम सब ठीक हैं और हम इस खालीपन को भर लेंगे।”

उनके इस बयान से परिवार में अनबन की खबरों पर विराम लगता नजर आ रहा है।

BAFTA 2026 में मिला सम्मान

हाल ही में 79वें BAFTA 2026 के मंच पर धर्मेंद्र को ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में सम्मानित किया गया। हेमा मालिनी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे। उन्होंने कहा कि, धर्मेंद्र न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे।

धर्मेंद्र की निजी जिंदगी

धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां की थीं। 19 साल की उम्र में उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई, जिनसे उन्हें चार बच्चे—सनी, बॉबी, अजीता और विजेता—हैं। बाद में फिल्मों के दौरान उनका रिश्ता हेमा मालिनी से जुड़ा और 80 के दशक में दोनों ने विवाह किया। इस शादी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts