देश

अश्लील कंटेंट पर सख्ती: केंद्र सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म किए ब्लॉक

केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण पर कड़ा रुख अपनाते हुए पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मूडएक्सवीआइपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू नाम के पांच ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लाक करने का निर्देश दिया है। ये नियम सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और और डिजिटल प्लेटफार्मों पर नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं।

यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के अनुरूप की गई है, जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts