क्रांइमछत्तीसगढ़

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 68 लाख का गांजा जब्त, 8 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से महाराष्ट्र सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा 137 किलो गांजा जब्त करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 68.50 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर दो कारों—एक ईको (OD 19 T 6003) और एक टोयोटा (MH 01 BK 4102)—को रोका गया।

तलाशी के दौरान टोयोटा कार की डिक्की से प्लास्टिक बोरियों में भरा 137 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के अंगुल जिले से गांजा लेकर महाराष्ट्र के अकोला जा रहे थे।

नकदी और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 11,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस को पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने में सफलता मिली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts