उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौैरान मेधा ने बताया कि यह उनकी महाकाल दर्शन की दूसरी यात्रा है।
करियर की बात करें तो मेधा शंकर ने अभिनय की शुरुआत ब्रिटिश मिनी सीरीज Beecham House से की थी। मेधा हिंदी फिल्म शादीस्थान और वेब सीरीज दिल बेकरार में नजर आईं। उन्हें व्यापक पहचान फिल्म 12th Fail से मिली, जिसके बाद से वे लगातार मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।





