छत्तीसगढ़राजनीति

बजट पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का हमला, बोले- “यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट”

रायपुर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का “संकल्प” थीम आधारित बजट पेश होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

डॉ. चरणदास महंत ने बजट की आलोचना करते हुए कहा, “यह बजट ‘गति’ का नहीं, बल्कि ‘दुर्गति’ का बजट है।” उन्होंने आगे कहा, “यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है। नई-नई योजनाएं भ्रष्टाचार करने के लिए लाई गई हैं।”

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बजट भाषण में केवल शब्दों का मायाजाल रचा गया है, जबकि जमीनी मुद्दों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए इसमें कोई ठोस प्रावधान नहीं है। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि नौकरी के नाम पर युवाओं को केवल झुनझुना पकड़ा दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि, जो हड़ताल कर रहे हैं, उनकी छोटी-छोटी मांगें हैं, लेकिन सरकार उन्हें भी पूरा करने में असमर्थ दिखाई दे रही है। बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts