मनोरंजन

ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच तारा सुतारिया का नया घर, मुंबई में खरीदा पहला आशियाना

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने साल 2026 की शुरुआत एक खास उपलब्धि के साथ की है। उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है और सोशल मीडिया पर गृह प्रवेश की झलकियां साझा कर फैंस को खुशखबरी दी। निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह कदम उनके लिए नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

23 फरवरी को शेयर की गई तस्वीरों में तारा ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनकर गृह प्रवेश की पूजा करती दिखाई दीं। सादगी भरे अंदाज में, हाथ जोड़कर पूजा करती उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, नई शुरुआत के नाम… ढेर सारी हंसी और प्यार के लिए… 2026 को खुले दिल से अपनाने के लिए। पहली बार हमेशा खास होती है।

उनके नए घर का इंटीरियर मिनिमलिस्टिक और कोजी वाइब वाला है। ऑफ-व्हाइट कलर थीम में बड़े सोफे, लंबे पर्दे और हरियाली से सजा ड्राइंग रूम सुकून देता नजर आया। कमरे में रखा ग्रैंड पियानो उनके संगीत प्रेम को भी दर्शाता है। विंडोज से झांकती ग्रीनरी और सॉफ्ट लाइटिंग ने इसे अपनापन भरा बना दिया। फैंस ने इसे ‘पीसफुल नेस्ट’ करार दिया।

इस मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। रिया चक्रवर्ती, बादशाह और सोनम बाजवा सहित कई सितारों ने शुभकामनाएं भेजीं।

हाल ही में उनके और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर अलगाव की खबरें सामने आई थीं। हालांकि तारा ने कहा, ‘फिल्म खो दूं, खुद को नहीं। सच्चाई हमारे करीबियों को पता है।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं। नया घर, नया साल और नई फिल्म—तारा सुतारिया के लिए 2026 कई मायनों में खास साबित हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts