छत्तीसगढ़

1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश, 5 मुख्यमंत्री मिशन से विकास को मिलेगी नई गति

रायपुर में साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस बजट की थीम “संकल्प” रखी गई है। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा।

सीएम साय ने कहा, “आज हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। GYAN और GATI के बाद संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “संकल्प के माध्यम से हमने S – समावेशी विकास, A – अंधोसंरचना, N – निवेश, K – कुशल मानव संसाधन, A – अंत्योदय, L – लाइवलीहुड, P – पॉलिसी से परिणाम तक इन विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप बजट को तैयार किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “हमारी सरकार मिशन मोड पर काम करने पर यकीन रखती है। इसके लिए हमने 5 मुख्यमंत्री मिशन बनाए हैं।” उन्होंने बताया कि इन मिशनों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं। “इनके माध्यम से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी जाएगी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts