छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में जाते समय टला बड़ा हादसा: BJP मंडल अध्यक्ष की कार में लगी भीषण आग

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप के वाहन से भाजपा के कार्यकर्ता बृंदावल की ओर जा रहे थे। रास्ते में अखरार के पास उनकी Mahindra XUV300 कार से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कार में सवार तीनों लोग तुरंत बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि Mahindra XUV300 कार पिछले दीवाली पर ही खरीदी गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह ईश्वर की कृपा है कि सभी सुरक्षित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts