छत्तीसगढ़

देवरानी-जेठानी ने पेश की अनोखी मिसाल, 15 साल से निभा रही हैं एक जैसा पहनावे का वादा

आज के दौर में जहां संयुक्त परिवारों का चलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, वहीं शहर के देवेंद्र नगर में देवरानी-जेठानी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। देवेंद्र नगर निवासी हेतल चौहान और अनीता चौहान ने आपसी प्रेम और विश्वास का ऐसा वादा किया, जिसे वे पिछले 15 वर्षों से निभा रही हैं।

दोनों ने एक-दूसरे से यह संकल्प लिया था कि वे हमेशा एक जैसे कपड़े और एक जैसी जूलरी पहनेंगी। खास बात यह है कि यह वादा केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आपसी स्नेह और एकता का प्रतीक है। पिछले डेढ़ दशक से दोनों हर पारिवारिक कार्यक्रम, त्यौहार और सामाजिक अवसर पर एक जैसा पहनावा धारण करती आ रही हैं और आगे भी जीवन भर इस परंपरा को निभाने का संकल्प लिया है।

परिवार के सदस्यों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला है। जहां हेतल चौहान घर की जिम्मेदारियों को बखूबी संभालती हैं, वहीं अनीता चौहान एक वर्किंग वुमन हैं। अलग-अलग भूमिकाओं के बावजूद दोनों के बीच तालमेल और समझ बेहद मजबूत है।

उनकी यह अनोखी पहल समाज को यह संदेश देती है कि रिश्तों में प्रेम, सम्मान और सामंजस्य हो तो संयुक्त परिवार की परंपरा आज भी जीवित रह सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts