धर्म

ग्लैमर से दूर भक्ति में लीन विराट-अनुष्का, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में दिखी सादगी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस बार उनका दौरा खास इसलिए रहा क्योंकि वे किसी विशेष प्रोटोकॉल के बिना आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि, दोनों ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थल पर पहुंचकर आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना। इससे पहले वे संत महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि धीरे-धीरे जब श्रद्धालुओं को उनके पहुंचने की खबर लगी तो उत्सुकता बढ़ गई। इसके बावजूद विराट और अनुष्का ने पूरी सादगी और संयम के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने ‘दीक्षा’ और ‘शरणागति’ के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसे दोनों ध्यानपूर्वक सुनते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts