अगर आप मोबाइल रिचार्ज की झंझट से छुटकारा चाहते हैं और एक साथ कॉलिंग, डेटा व OTT बेनिफिट्स लेना चाहते हैं, तो पोस्टपेड प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। खासतौर पर अब जब प्रीपेड और पोस्टपेड की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं रह गया है। इसी कड़ी में Airtel का एक फैमिली पोस्टपेड प्लान दो लोगों के लिए काफी आकर्षक साबित हो रहा है।
Airtel का Infinity Family 699 पोस्टपेड प्लान दो यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसकी मासिक कीमत 699 रुपये है। यानी प्रति सिम औसतन करीब 350 रुपये का खर्च आता है। इस प्लान में दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा की बात करें तो प्राइमरी यूजर को 75GB और सेकेंडरी यूजर को 30GB डेटा दिया जाता है।
इस प्लान की खास बात इसके एड-ऑन बेनिफिट्स हैं। यूजर्स को 6 महीने के लिए Amazon Prime की मेंबरशिप, 1 साल के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और 6 महीने के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google One मिलता है। इसके अलावा Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी दिया जाता है, जिसमें कई OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं। साथ ही फ्री हेलो ट्यून्स, ब्लू रिबन बैग बेनिफिट और फ्रॉड डिटेक्शन व स्पैम अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि बिल में GST अलग से जोड़ा जाएगा। अगर तय लिमिट से ज्यादा डेटा या अन्य सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा। Airtel का यह पोस्टपेड प्लान पूरे भारत में उपलब्ध है और इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, हालांकि 30 दिनों में 300GB की लिमिट लागू रहती है।
कुल मिलाकर, दो लोगों के लिए OTT बेनिफिट्स और पोस्टपेड सुविधा के साथ यह Airtel प्लान एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।





