खेल

RCB की जीत पर विराट कोहली का दिल जीत लेने वाला पोस्ट, मंधाना के लिए लिखी खास बात

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद RCB महिला टीम को देश-विदेश से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों ने टीम की तारीफ की है। इसी कड़ी में विराट कोहली का सोशल मीडिया पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है।

RCB की जीत पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टीम के जश्न की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हम फिर से चैंपियन बन गए हैं। टीम के खिलाड़ियों ने आरसीबी का झंडा बुलंद रखा है और यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति मंधाना, पूरी टीम और टीम मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। आप सभी इस जीत के हकदार हैं। इस पल का आनंद लें और हमारे अद्भुत फैंस के प्यार को महसूस करें।

गौरतलब है कि RCB इस वक्त IPL की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। यह पहली बार हुआ है जब किसी एक फ्रेंचाइजी ने IPL और WPL दोनों के खिताब जीते हों। आरसीबी ने 2024 में WPL, 2025 में IPL और अब 2026 में फिर से WPL ट्रॉफी जीतकर लगातार तीन साल में तीन खिताब अपने नाम किए हैं।

वहीं विराट कोहली अब केवल वनडे और IPL में खेलते नजर आते हैं। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली IPL 2026 में RCB के लिए एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे, जबकि टीम आईपीएल खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts