महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण ( WPL 2026 ) के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। अब फाइनल में दिल्ली की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी, जिसने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर सीधे फाइनल में प्रवेश किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है। इससे पहले 2024 में आरसीबी ने दिल्ली को हराकर अपना पहला WPL खिताब जीता था। इस सीजन में बेंगलुरु ने 8 में से 6 मैच जीतकर टॉप पोजिशन हासिल की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर रही।
दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण 2023 में फाइनल तक पहुंची। इसके बाद टीम हर संस्करण में फाइनल तक तो पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब जीतने में नाकाम रही है। ऐसे में इस बार दिल्ली की नजर अपने पहले WPL ट्रॉफी पर होगी।
WPL 2026 फाइनल से जुड़ी अहम जानकारी
फाइनल मैच की तारीख:
गुरुवार, 5 फरवरी
मैच का वेन्यू:
बीसीए स्टेडियम, कोताम्बी, वडोदरा
मैच का समय:
शाम 7:30 बजे (टॉस शाम 7 बजे)
संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे
दिल्ली कैपिटल्स:
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
टीवी पर लाइव: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स इतिहास रच पाएगी या RCB एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखेगी।





