मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar The Revenge’ का टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक सामने लाकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रणवीर सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए दमदार कैप्शन लिखा—
“ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। धुरंधर द रिवेंज।”

इससे एक दिन पहले, 2 फरवरी को रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सिर्फ “कल 12:12” लिखा था। इस पोस्ट ने ही फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था। अब टीजर के साथ मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहली फिल्म ने बनाया था बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
साल 2025 के अंत में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। स्पाई-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने पहले दिन करीब 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और 831 करोड़ रुपये से ज्यादा की घरेलू नेट कलेक्शन हासिल कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई।

इतना ही नहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन करते हुए 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई थी। अब ऐसे में ‘धुरंधर द रिवेंज’ से दर्शकों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts