मध्यप्रदेश

भोपाल में दर्दनाक हादसा: पानी की बाल्टी में डूबने से 10 महीने की बच्ची की मौत

भोपाल: राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कारण सिंह जाटव अपने परिवार के साथ PNB कॉलोनी ईदगाह हिल्स में रहते हैं। घर में उनकी पत्नी, पांच साल का बेटा और छोटी बेटी प्रनिसा भी रहती थी। बताया जा रहा है कि, बच्ची खेलते हुए बाथरूम में चली गई थी, और पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। हादसे के दौरान उसकी मां किचन में खाना बना रही थी।

करीब 10 मिनट बाद जब मां ने बाथरूम में देखा, तो बच्ची पानी की बाल्टी में डूबी हुई थी और उसका चेहरा नीला पड़ चुका था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts