व्यापार

नए फीचर्स के साथ ऐप्पल एयरटैग की वापसी, अब खोया सामान ढूंढना हुआ और आसान

ऐप्पल ने अपने लोकप्रिय ट्रैकिंग डिवाइस एयरटैग का नया वर्जन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसे एयरटैग 2 नाम देने की बजाय सिर्फ ऐप्पल एयरटैग ही रखा है, क्योंकि पुराने मॉडल को अब डिसकंटिन्यू कर दिया गया है। साल 2021 के बाद लंबे इंतजार के बाद आए इस नए एयरटैग में नाम और डिजाइन भले ही वही हो, लेकिन फीचर्स के मामले में इसमें कई अहम सुधार किए गए हैं।

अब और दूर तक मिलेगी लोकेशन
नए एयरटैग में आईफोन 17 सीरीज में इस्तेमाल होने वाली अल्ट्रा वाइडबैंड चिप दी गई है। साथ ही ब्लूटूथ चिप को भी बेहतर किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि अब यूजर पहले से ज्यादा दूरी तक अपने खोए हुए सामान को ट्रैक कर सकेंगे।इसके अलावा इसे प्रीसिजन फाइंडिंग गाइड से भी लैस किया गया है, जो हैप्टिक, विजुअल और ऑडियो फीडबैक से सामान ढूढ़ने में मदद करता है।

दोगुना पावरफुल स्पीकर
इस बार एयरटैग में पहले के मुकाबले बड़ा और ज्यादा तेज आवाज वाला स्पीकर लगाया गया है। ऐप्पल के मुताबिक, नए स्पीकर की वजह से अब एयरटैग की आवाज दोगुनी दूरी से सुनी जा सकती है, जिससे भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे एयरपोर्ट पर सामान ढूंढना आसान हो जाएगा।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास फोकस
नए एयरटैग में अनचाही ट्रैकिंग को रोकने के लिए मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें यूनिक ब्लूटूथ आइडेंटिफायर इस्तेमाल किए गए हैं, जो समय-समय पर बदलते रहते हैं। इससे यूजर की लोकेशन जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और निजी रहती है।

भारत में कीमत
ऐप्पल एयरटैग को कंपनी का सबसे किफायती गैजेट माना जाता है। भारत में एक एयरटैग की कीमत 3,790 रुपये रखी गई है। वहीं, चार एयरटैग के पैक के लिए 12,900 रुपये चुकाने होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts