Blog

खरमास में चमका सोना, चांदी में भी उछाल

खरमास चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,350 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 63,370 रुपए दर्ज किया गया. वहीं,चांदी प्रति किलो 80,300 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी की गई है. प्रति किलो चांदी के भाव में 300 रुपए की उछाल देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 80,300 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 80,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव में उछाल
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 60,150 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 60,350 रुपए तय की गई है यानी दाम में 200 रुपए का उछाल देखा गया है. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 63,160 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 63,370 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 210 रुपए का उछाल देखा गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts