मनोरंजन

‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा का खतरनाक अवतार, समुद्री डाकू बन दिखाएंगी दम, जानिए रिलीज डेट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने नए और चौंकाने वाले किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वह एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनका अंदाज अब तक के सभी किरदारों से बिल्कुल अलग होगा। फिल्म में ताकत, मातृत्व, अतीत के जख्म और आत्मसंघर्ष की गहरी कहानी देखने को मिलेगी।

‘द ब्लफ’ में प्रियंका एर्सेल बॉडन नाम की एक निडर महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो कभी ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से कुख्यात एक खतरनाक समुद्री डाकू रह चुकी है। यह किरदार सिर्फ जबरदस्त एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनात्मक गहराई और एक मां के संघर्ष की झलक भी दिखाई देगी। इस रोल के जरिए प्रियंका एक बार फिर साबित करती नजर आएंगी कि वह हमेशा चुनौतीपूर्ण और नए तरह के किरदार चुनने से नहीं डरतीं।

25 फरवरी 2026 को होगी रिलीज

प्रियंका ने खुद फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। रिलीज से पहले उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

दमदार तस्वीरों ने बढ़ाया उत्साह

शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका कभी खून से सनी हालत में हथियार थामे नजर आती हैं, तो कहीं तलवार के साथ गुस्से में लड़ती दिखती हैं। कुछ तस्वीरों में वह परिवार के साथ शांत पल बिताती हुई भी दिखती हैं, जिससे साफ है कि फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल कहानी भी अहम भूमिका निभाएगी। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस उनके इस नए अवतार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा— “मां… रक्षक… समुद्री डाकू। ब्लडी मैरी से मिलिए। ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर।” अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि पर्दे पर प्रियंका का यह खतरनाक और दमदार रूप कैसा नजर आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts