मनोरंजन

Sara Arjun बनी IMDB की सबसे लोकप्रिय भारतीय स्टार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट बनी हुई है। इस फिल्म की सफलता ने इसकी हीरोइन सारा अर्जुन को भी फायदा पहुँचाया। इस हफ्ते सारा अर्जुन IMDB की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं।

सारा ने इस फिल्म में यालिना जमाली का किरदार निभाया था। उन्होंने प्रभास और थलापति विजय जैसे बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

IMDB ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह सूची ‘Popular Indian Celebrities’ फीचर के तहत तैयार की जाती है और इसमें दुनिया भर के 2 करोड़ से अधिक फैंस की पसंद को शामिल किया जाता है। इसमें अभिनेता, निर्देशक, लेखक और अन्य इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts