नया साल 2026 शुरू होने वाला है और अगर आप जनवरी महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। ऐसा न करने पर आपको शाखा पहुंचकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। कई लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या 1 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे या नहीं। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में किन-किन तारीखों को और कहां बैंक बंद रहेंगे।
1 जनवरी को बैंक रहेंगे या बंद?
नए साल और गान-नगाई पर्व के चलते 1 जनवरी को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, बाकी शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
जनवरी 2026 में अन्य बैंक छुट्टियां
2 जनवरी: नए साल के समारोह और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
3 जनवरी: हजरत अली जयंती पर लखनऊ में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी: मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक नहीं खुलेंगे।
15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल और मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में अवकाश रहेगा।
16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस पर चेन्नई में बैंक बंद।
17 जनवरी: उझावर तिरुनल के चलते चेन्नई में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा।
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस पर आरबीआई के निर्देशानुसार देशभर में लगभग सभी बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में बेहतर यही है कि जनवरी में बैंक से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि आपका समय और मेहनत दोनों बच सकें।





