मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ के नए देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, चार सिंगर्स की आवाज; इस दिन आएगा पूरा गाना

देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म के मोस्ट अवेटेड गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह गीत फिल्म बॉर्डर के आइकॉनिक सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ का नया और भावनात्मक रूप माना जा रहा है।

चार दिग्गज गायकों की दमदार प्रस्तुति

इस बार गाने की खासियत यह है कि इसे एक या दो नहीं, बल्कि चार बड़े गायकों ने मिलकर गाया है। सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज इस गीत को और भी खास बना देती है। टीजर के आखिर में चारों सिंगर्स की झलक और उनकी आवाज सुनाई देती है।

इस नए वर्जन के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि संगीत मिथुन ने दिया है। ओरिजिनल गीत को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने कंपोज किया था। पूरा गाना 2 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

देशभक्ति के जज्बे से भरी ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टीजर को जहां मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं अब ‘घर कब आओगे’ गीत से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म और इसका संगीत दर्शकों के दिलों पर कितना असर डाल पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts