रायपुर। राजधानी रायपुर को जल संरक्षण और उत्कृष्ट शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को जिले में जल संरक्षण कार्यों के लिए राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इसके साथ ही रायपुर नगर निगम को देश के सर्वश्रेष्ठ नगर निगम का सम्मान मिला। निगम आयुक्त विश्वदीप ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान शहरी विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में निगम के नवाचारों को मान्यता देता है।





